त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। श्यामाचरण गुप्ता चौराहा का नामकरण व लोकार्पण अब 02 जनवरी को। प्रयागराज नगर निगम के पूर्व महापौर व पूर्व सांसद स्वर्गीय श्यामाचरण गुप्ता जी के नाम पर श्याम ग्रुप कार्यालय के पास स्थित चौराहा पर चौराहे का नामकरण व लोकार्पण समारोह अब कुछ अपरिहार्य कारणवश दिनाँक02 जनवरी दिन शुक्रवार 2026 को दिन में 11:00 बजे होगा।

यह जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से व्यापारी नेता विजय गुप्ता ने दी है नामकरण व लोकार्पण नगर निगम के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। विजय गुप्ता ने बताया की विशिष्ट अतिथि विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक दीपक पटेल उपस्थित रहेंगे










