नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष की ओछी मानसिकता के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्षी सांसद का किया घेराव।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष की ओछी मानसिकता के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्षी सांसद का किया घेराव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष की ओछी मानसिकता के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्षी सांसद का किया घेराव। विधानसभा चायल के मूरतगंज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष का महिला अधिकारों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैए से भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्षी सांसद का घेराव कर किया प्रदर्शन।जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो चुकी है।महिलाएं आज केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं हैं,बल्कि देश चलाने में भी सक्षम हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला आरक्षण को लेकर उठाए गए कदम को साधारण परिवारों की महिलाओं को राजनीति और नीति निर्धारण में भागीदारी का अवसर देने वाला बताया।इसी क्रम में जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर महिलाओं के हक को दबाने का प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से यह प्रदर्शन किया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है संसद में महिला आरक्षण बिल का विपक्षी दलों ने विरोध किया है जिससे हमारी भावनाएं आहत हुई है भाजपा महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, भोलेशंकर कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष सुषमा साहू, सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai