डीएम ने बाढ़ स्टियरिंग ग्रुप की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

डीएम ने बाढ़ स्टियरिंग ग्रुप की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। डीएम ने बाढ़ स्टियरिंग ग्रुप की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने उदयन सभागार में बाढ़ स्टियरिंग ग्रुप की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समुचित व्यवस्था/तैयारियां समयबद्ध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, राहत सामग्री की उपलब्धता, नावों की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, पशुओं के लिए चारा तथा पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

बैठक में अधिशासी अभियंता, सिंचाई ने बताया कि विगत वर्षों में जनपद के तहसील चायल एवं मंझनपुर के कुल 48 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद नाम त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai