रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण।

रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण। प्रयागराज में तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने और कड़ाके की ठंड के बीच रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम द्वारा जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण अभियान आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रतीक पाण्डेय के नेतृत्व में यह मानवीय सेवा कार्य “उम्मीद का कंबल” संदेश के साथ संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य ठंड से प्रभावित गरीब एवं असहाय लोगों को राहत प्रदान करना है।

इस अवसर पर डॉ. प्रतीक पाण्डेय ने इस मानवीय कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सामूहिक सहभागिता से ही सेवा के ऐसे कार्य सफल हो पाते हैं। अभियान के सफल एवं सुचारु संचालन में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रोटेरियन गौरव वीरेंद्र अग्रवाल की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से कंबलों की व्यवस्था एवं वितरण कार्य प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।

डॉ. पाण्डेय ने जानकारी दी कि यह कंबल वितरण अभियान आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा तथा इच्छुक सदस्य इस सेवा कार्य में आगे आकर सहयोग कर सकते हैं। मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने कहा कि रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम इस भीषण सर्दी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai