मनकरा में आयोजित बैठक में शिक्षिकों को संबोधित किये खंड शिक्षा अधिकारी चमरौआ मदनलाल वर्मा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खंड शिक्षा अधिकारी चमरौआ ने ऑनलाइन कार्य तुरंत निबटाने और एसआईआर कार्य जिम्मेदारी से करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया

मंडल प्रभारी अवनी कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। मनकरा में आयोजित बैठक में शिक्षिकों को संबोधित किये खंड शिक्षा अधिकारी चमरौआ मदनलाल वर्मा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार चमरौआ ब्लॉक की न्याय पंचायत ककरौआ में विद्यालय समय उपरांत मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय मनकरा में किया गया।

बैठक का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी चमरौआ मदनलाल वर्मा, ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव  काशिफ खां, एआरपी परितोष चौहान, नोडल शिक्षक संकुल प्रसन्न  प्रकाश, शिक्षक संकुल चमन सिंह गौतम, अनिकेत प्रकाश सक्सेना, राफिया खानम, रफत जहां, हरिराम एवं रामकिशोर के द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी चमरौआ ने ऑनलाइन जो भी सूचनाएं विभाग द्वारा मांगी जा रही हैं उन्हें समय से पूर्ण करने और एसआईआर कार्य जिम्मेदारी से करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। कंपोजिट विद्यालय राजारामपुर, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियाल के शिक्षकों द्वारा नवाचार के बेहतर प्रस्तुतीकरण करने पर प्रशंसा की हासिल की। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शत प्रतिशत निपुण विद्यालय बनाने हेतु प्रेरित किया। एआरपी परितोष चौहान ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी निपुण विद्यालय बनाने हेतु प्रेरित किया एवं इस माह के मुख्य बिंदुओं की जानकारी साझा की।

काशिफ खां ने शिक्षा के क्षेत्र में जो भी सहयोग करना होगा उसके लिए अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग करने को कहा। उन्होंने न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हर वर्ष पूर्ण सहयोग के  साथ एसआईआर कार्यक्रम में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।

नोडल शिक्षक संकुल प्रसन्न प्रकाश ने इस माह के की टास्क एवं आवश्यक बिंदुओं निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कार्य योजना, मेरे शिक्षण की ताकत,एक सीख एक बदलाव, हमारे प्रयास, शब्दावली विकास, विभागीय सूचनाएं, उल्लास ऐप, इको क्लब गतिविधि, प्रेरणा पोर्टल पर दिव्यांग छात्र छात्राओं का अद्यतन कार्य, मीना मंच, ऑनलाइन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करना आदि बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा की।

शिक्षक संकुल चमन सिंह गौतम ने मंच संचालन करते हुए प्रशंसा सत्र में सर्वाधिक नामांकन, निपुण भारत मिशन की कार्ययोजना वाले विद्यालय एवं सर्वाधिक औसत उपस्थिति वाले विद्यालयों के स्टाफ की प्रशंसा की।

बैठक में अस्मत खान,राजबाला देवी, गीता वर्मा, पिंकी गुलाटी, शालिनी अग्रवाल, नाजिश सुजात, मंगल सेन, फरहा नाज, दीपा सैनी, विशाखा, पूजा गुप्ता, गायत्री शर्मा, आरती, अंकिता रानी, नेहा सक्सेना, सृष्टि कौशिक, अंजली गोयल, अंजू माथुर, नीरज कुमारी, अल्पना चौहान, गौरव शर्मा, राजेश कुमार, मोनिका मालिक, अफसाना कमर, नीतू, पवन सक्सेना, रचना देवी, लक्ष्मी यादव, नरेश पाल सिंह, शबाना परवीन, विवेक कुमार शर्मा, सरोज गौतम, पुष्प देवी, विकास कुमार आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।

 

 

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai