शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं मारपीट करने के अभियोग का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर। शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं मारपीट करने के अभियोग का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। शहर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जिसमें वादिनी की लिखित तहरीर बावत अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना एवं अभियुक्तगण द्वारा वादिनी के साथ गाली गलौच कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-184/2025, धारा-333/ 115(2)/ 352/ 351(2)/ 69 बीएनएस बनाम 1-दानिश पुत्र इकराम नि0 मौहल्ला बेरियान थाना कोतवाली जनपद रामपुर रामपुर, 2- शबनम उर्फ सीमा खान (दानिश की मां) पत्नी अकरम नि0 मौहल्ला मौ0 बेरियान थाना कोतवाली जनपद रामपुर के पंजीकृत किया गया।  

पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 18.11.2025 को विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त दानिश पुत्र अकरम निवासी मौ0 बेरियान थाना कोतवाली जनपद रामपुर हाल पता मौ0 अर्जुन नगर नियर गुरुद्दारे के पास सफदरजंग इक्लेव थाना सफरदरजंग इक्लेव जनपद साऊथ वेस्ट नई दिल्ली को ग्रीन पार्क मे स्थित गुरु प्रोपर्टी, थाना सफदरजंग इक्लेव जनपद साऊथ वेस्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त 1- दानिश पुत्र अकरम निवासी मौ0 बेरियान थाना कोतवाली जनपद  रामपुर हाल पता मौ0 अर्जुन नगर  नियर गुरुद्दारे के पास सफदरजंग इक्लेव थाना सफरदरजंग इक्लेव जनपद साऊथ वेस्ट नई दिल्ली

गिरफ्तार करने वाली टीम में नि0 राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 भीम सैन, उ0नि0 सनी खैवाल,का0 1836 विपुल कुमार, का0 1732 अनुज कुमार,म0का0 1945 नेहा शामिल रही।

55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार।

थाना केमरी, रामपुर पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान हल्दुआ मोड  पर सुपर स्पेलन्डर रंग काला पर सवार दो युवकों को रोक कर चैकिंग की गयी तो 1. महेन्द्र पाल पुत्र नारायन दास निवासी मौ0 लोदीनगर कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली की जामा तालाशी से  30 ग्राम अवैध स्मैक तथा 2. विरेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम उनासी सिरसाजागीर थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली की जामा तलाशी से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी, बरामदगी के आधार पर उक्त दोनो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाना केमरी पर मु0अ0स0-174/2025, धारा-8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया  तथा बरामद मोटर साइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे सीज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। 

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 रोहित कुमार, हे0का0  कुलवीर सिह, का0  ब्रजपाल सिह,का0 सुमित कुमार रहे।

थाना शहजादनगरः- 01 वारंटी गिरफ्तार

 

थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा 01 वारंटी डोरीलाल पुत्र सियाराम निवासी ग्राम झुनईया थाना शहजादनगर जनपद रामपुर सम्बन्धित वाद सं0-801/17, अ0सं0-155/17,  धारा-25 आर्म्स एक्ट को उसके मकसन से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई । 

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 दूधनाथ यादव, हे0का0 1015 भुदेव सिंह, का0 1815 अंकित कुमार रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai