मेवालाल गौतम का हुआ पुतला दहन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम हुआ पुतला दहन।

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

यमुनानगर प्रयागराज। बहुजन समाज के लिए सतत आन्दोलित एकमात्र आंदोलनकारी संगठन डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के कार्यकर्ताओं ने यमुनापार स्थित विधानसभा बारा, करछना, मेजा और कोरांव में बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम को पार्टी से निकाल बाहर करो और मेवालाल गौतम मुर्दाबाद, सतीश जाटव मुर्दाबाद, पंकज गौतम मुर्दाबाद, आकाश राव गौतम मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए संयुक्त पुतला दहन कर आग के हवाले कर दिया।

 

डा.अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बताया कि एक ओर जहां बहुजन समाज भारत की शासक और हुक्मरान कौम रही हैं, राजे रजवाड़े रहे हैं और कहा गया है कि जिस समाज की सत्ता होती है उस समाज पर अन्याय अत्याचार नहीं होते। बहुजन समाज पर अन्याय अत्याचार ना हो इसलिए बहुजन समाज की गैरराजनीतिक जड़ों को मजबूत करते हुए बहन मायावती जी को आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए डान दृढ़संकल्पित है तो वहीं दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम और प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सतीश जाटव, पंकज गौतम और आकाश राव गौतम के चलते आज प्रयागराज मंडल में बसपा का जनाधार और वोट प्रतिशत एक ओर जहां सतत गिरता हुआ चला आ रहा है तो वहीं तीन की तिगड़ी से प्रयागराज मण्डल का कार्यकर्ता विखंडित हुआ है। इसलिए एक ओर जहां पार्टी को गर्त में ले जाने वाले पार्टी को अर्श से फर्श पर पहुंचाने वाले, पार्टी को रसातल में पहुंचने वाले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम, मुख्य मंडल प्रभारियों का संयुक्त पुतला दहन कर आग के हवाले कर दिया। यह पुतला दहन प्रतिदिन तब तक दहन किया जाता रहेगा जब तक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम को बहन जी पार्टी से निकल बाहर नहीं कर देती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai