त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। देश की अग्रणी और जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंसेज निर्माता कंपनी गोदरेज ने प्रयागराज के होटल कन्हा श्याम में ग्रैंड प्रोडक्ट डिस्प्ले इवेंट कम एग्जीबिशन का सफल आयोजन किया इस इवेंट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रयागराज की डीलर्स रिटेल्स और पार्टनर्स को कंपनी की ओर से हाल ही में लॉन्च किए गए और भविष्य में लॉन्च किया जा रहे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट तथा उनकी खूबियों से अवगत करवाना था।

इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों में शाखा प्रमुख सुंदर यादव मार्केटिंग मैनेजर मनीष अग्रवाल एरिया मैनेजर मोहन सोनी प्रोडक्ट मैनेजर एसी उत्पाद प्रबंधक – दीपक चौहान, वाशिंग मशीन उत्पाद प्रबंधक- अंकित महाजन, एयर कूलर उत्पाद प्रबंधक- प्रशांत श्रीवास्तव ने कंपनी के अधिकारियों व डीलर्स रिटेलर्स और पार्टनर्स का गर्म जोशी से स्वागत किया इस मौके पर कंपनी के अधिकारियों ने इस ग्रैंड प्रोडक्ट डिस्प्ले इवेंट के मकसद से सभी डीलर पार्टनर और रिटेलर को अवगत कराया आने वाले त्योहारों को देखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया उन्होंने नए इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के साथ बाजार में लॉन्च करने के लिए भविष्य की क्या रण नीत होने वाली है इस बारे में भी सबको अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि गोदरेज कंपनी यकीनन देश दुनिया की अन्य दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद निर्माता कंपनियों को टक्कर देने के लिए तैयार है उन्होंने बताया कि गोदरेज कंपनी सरकार को मेक इन इंडिया पहल पर खडा उतरने के लिए देश में वह कुछ गुणवत्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद का निर्माण कर रही है इवेंट के आखिरी में कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर ने सभी पार्टनर्स और रिटेलर्स का इस इवेंट को सफल बनाने में अभूतपुर योगदान डालने पर उनका धन्यवाद अदा किया।










