सहायक अध्यापिका ऊषा मिश्रा एवं पुष्पा सिंह के सहयोग से बच्चो ने बहुत ही सुन्दर सुन्दर डस्टर बनाया
नेवादा/कौशाम्बी। कम्पोजिट विद्यालय खोपा विकास खण्ड – नेवादा में शनिवार को लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों को डस्टर बनाना सिखाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रईस आलम के नेतृत्व में सहायक अध्यापिका ऊषा मिश्रा एवं पुष्पा सिंह के सहयोग से बच्चो ने बहुत ही सुन्दर सुन्दर डस्टर बनाया।

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश सरकार का लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम, जिसे करके सीखना भी कहते हैं, कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को व्यावहारिक और प्रयोगात्मक शिक्षा प्रदान करने की एक पहल है।यह कार्यक्रम छात्रों में रटने की प्रवृत्ति को कम कर, उन्हें लकड़ी का काम, धातु का काम, कृषि, ऊर्जा, और स्वास्थ्य व पोषण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास और रोजगारपरकता के लिए तैयार करता है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा को जीवन कौशल और रोजगार से जोड़ना है, जिससे छात्र सक्षम और स्वतंत्र नागरिक बन सकें।










