कसेंदा/कौशांबी। कंपोजिट विद्यालय कसेन्दा में शासन से निर्गत आदेशनुसार बच्चों का रोली टीका लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया , इसके पश्चात बच्चों को टॉफी व मिष्ठान वितरण करते हुए दिन की शुरुआत की गई l स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर गांव के सभी अभिभावकों को विद्यालय में नामांकन कराने व नामांकित बच्चों की उपस्थिति के प्रति जागरूक किया गया।
ई०प्र०अ० रश्मि तारा एवम एआरपी गणित विनय कुमार सिंह, सहायक अध्यापक शालिनी, सिम्पी, आशुतोष, शिक्षा मित्र ममता, नुसरत के साथ बच्चों ने रैली में बढ़ चढ़ प्रतिभाग किया। गौरतलब हो कि 1 जुलाई को पूरे जनपद में नवप्रवेशित बच्चों का रोली चन्दन लगाकर स्वागत किया गया है।










