त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेल प्रशासन द्वारा दिनांक 01 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आज़ादी के पर्व 15 अगस्त के दिन स्वच्छता की अलख जगाना है।
इस क्रम में आज दिनांक 05 अगस्त 2025 को सूबेदारगंज स्टेशन पर जागरूकता रैली निकली गयी। इसके माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाने और रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया जा रहा है।
स्वच्छता अभियान के क्रम में चुनार, फ़िरोज़ाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, जसवंतनगर, फफूंद, इटावा, कुलवा, कानपुर सेंट्रल, टूंडला जंक्शन, मिर्ज़ापुर, मानिकपुर, सिरसौल, मैनपुरी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल एवं दादरी स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
यह अभियान पूरे मंडल में 15 अगस्त तक विविध गतिविधियों के साथ सुचारू रूप से चलता रहेगा, जिसमें स्टेशन परिसरों की सफाई, जन जागरूकता, पोस्टर-प्रदर्शनियां, स्वच्छता संदेश यात्रा आदि शामिल रहेंगी।










