रामपुर की तीन लड़कियों ने रचा। 

रामपुर की तीन लड़कियों ने रचा। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर की तीन लड़कियों ने रचा। शहरीन, उरूज़ और हमदा यह नाम है उन तीन सहेलियों का जिन्होंने अपने हुनर को समाज के बीच लाने का निश्चय किया और फिर धीरे-धीरे उसे व्यापार में बदल दिया। हालांकि अभी तीनों युवा हैं और छोटे से स्केल पर उन्होंने अपना यह काम शुरू किया है  हैंडमेड जूलरी।

इन्होंने बताया कि अभी बहुत छोटे स्तर पर अपना यह काम शुरू किया है किंतु धीरे-धीरे सोशल मीडिया और प्रदर्शनी के माध्यम से इस काम को बढ़ाएंगे। तीनों सहेलियां अभी इस काम को अपने घर से ही करती हैं कच्चा माल जैसे पत्थर नगीना मोती घर पर ही मांगती हैं और उन्हें विभिन्न तरीकों से डिजाइन में डालकर गले का हार, ब्रेसलेट, कीरिंग, मोबाइल कीरिंग, नेक चैन आदि बनाती है। तीनों अपने काम से बहुत ही उत्साहित हैं और भविष्य में इसको बढ़ाना चाहती हैं।

उन्होंने बताया आने वाले समय में इस काम से वह और महिलाओं को भी जोड़ेंगी जिससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। हमदा ने बताया सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हिजबा खान उनकी बहुत मदद करती हैं। प्रदर्शनी में पत्रकारों को उन्होंने सम्मानित भी किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai