अधिवक्त की दादागिरी में हुए मौत शिकार
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। जिला पंचायत में अधिवक्ता की हत्या को लेकर वकीलों का हंगामा, मांग पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल हटाएं गए थाना प्रभारी संजीव कुमार। जिला पंचायत परिसर में अधिवक्ता की हत्या के मामले को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में वकील एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ-साथ जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
अधिवक्ताओं का कहना था कि घटना के बाद भी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वकीलों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से वार्ता की। पुलिस अधीक्षक ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं की मांग पर तत्काल प्रभाव से संबंधित थाना प्रभारी को हटा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या के मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और जिला पंचायत परिसर व आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण शांति का माहौल बना हुआ है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।










