बहादुरगंज में गणेश विसर्जन जुलूस का कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने किया स्वागत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। गणेश चतुर्थी के बाद, प्रयागराज में भी गणेश विसर्जन का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में, बहादुरगंज इलाके में जब गणेश विसर्जन का जुलूस पहुंचा, तो वहां कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने अपनी टीम के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान, उन्होंने जुलूस में शामिल भक्तों पर फूल बरसाए और उनका उत्साह बढ़ाया। इरशाद उल्ला ने सभी को गणेश विसर्जन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और सद्भाव बढ़ता है। उनके इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

इस मौके पर सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा , विनय सोनी “महामंत्री”, राजनाथ वर्मा “कोषाध्यक्ष”, इंद्रेश नाथ वर्मा “मंत्री”, हरीश वर्मा “मंत्री”।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai