नॉलेज पार्टनरशिप की संभावनाओं को तलाशेंगे,सिंगापुर के काउंसलेट्स ने नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ATS रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सिंगापुर से नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नॉलेज पार्टनरशिप की संभावनाओं को गंभीरतापूर्वक तलाशा जायेगा। उन्होंने यह बात सिंगापुर के काउंसलेट्स से मंगलवार को मंत्रालय में हुई मुलाकात में कही। ऊर्जा विकास निगम के एमडी अमनबीर सिंह बैंस ने मध्यप्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन की वर्तमान स्थिति से सिंगापुर के प्रतिनिधि मण्डल को अवगत कराया। प्रतिनिधि मण्डल में काउंसल जनरल मिंग फुंग चेंग, पॉलिटिकल काउंसल जेरोम वोंग ली वाई और रिसर्च एण्ड इन्फार्मेशन एनॉलिस्ट रिद्धि कोठावले शामिल थीं।नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने सिंगापुर के प्रतिनिधि मण्डल के साथ हुई बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश और सिंगापुर के परस्पर संभावित सहयोग पर चर्चा हुई। सिंगापुर की कम्पनियों के साथ मध्यप्रदेश में संभावित निवेश पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही तकनीकी सहयोग को साझा करने और आपसी संबंधों को बेहतर और सुदृढ़ करने का विश्वास व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai