सिकंदराबाद एसडीएम की अर्दली की खनन माफियाओं से साठगांठ का मामला सामने आया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट  

बुलंदशहर। सिकंदराबाद एसडीएम की अर्दली की खनन माफियाओं से साठगांठ का मामला सामने आया। अधिकारियों की हो सकती है मिली भगत, खनन माफिया का दावा 50 लाख रुपए देता है रिश्वत। शिकायत के बाद एसडीएम ने नही की कोई कठोर कार्यवाही, अर्दली अजीत कुमार को पद से हटाकर कार्यालय से सम्बद्ध किया।

अर्दली पर आरोप… मिट्टी का खनन पकड़ने गए सदर नायब तहसीलदार से फोन पर अभद्रता की। आरोप.. अर्दली ने यह अभद्रता खनन माफियाओं के फोन से ही सदर नायब तहसीलदार व उनकी टीम से की। तहसीलदार की लिखित शिकायत के बाद अर्दली अजीत कुमार को हटाया गया। एसडीएम दीपक पाल ने आरोपी के खिलाफ की मामूली कार्यवाही।

खनन की शिकायत पर सदर तहसील की टीम ने गांव सूबरा में अवैध मिट्टी का खनन पकड़ा था। आरोपियों ने टीम की अपने फोन से सिकंदराबाद एसडीएम के अर्दली से बात कराई थी। सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र में फलफूल रहे खनन माफिया, प्रशासन मौन।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai