मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि पर्व।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

नैनी, प्रयागराज। मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में नवरात्रि उत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। जिसमें सबने माँ दुर्गा की आराधना की और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

विद्यालय के छात्रों द्वारा राम कथा के सुंदर प्रसंग, सीता स्वयंवर का नाट्य मंचन में रामायण के विभिन्न पात्रों को निभाकर अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया। विद्यालय परिसर में नवदुर्गा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया इसमें छात्रों द्वारा अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें से नौ देवियों की नृत्य प्रस्तुति तथा दुर्गा जी का महिषासुर मर्दन नृत्य नाटिका ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विद्यालय प्रधानाध्यापिका शाइमा मसीए ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि का उत्सव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में भी सहायक है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एस. के. मिश्रा ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai