मुरादाबाद आईटीसी में नौकरी के नाम पर युवक से 6 लाख 48000 की साइबर ठगी।

मुरादाबाद आईटीसी में नौकरी के नाम पर युवक से 6 लाख 48000 की साइबर ठगी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। मुरादाबाद आईटीसी में नौकरी के नाम पर युवक से 6 लाख 48000 की साइबर ठगी। जनपद के सूरज नगर खालसा क्षेत्र में एक युवक से ऑनलाइन नौकरी और व्यापार का झांसा देकर 6 लाख 48 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कपिल प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आईटीसी लिमिटेड में नौकरी के लिएं उनहोंने आनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के कुछ समय बाद ही आईटीसी से उन्हें एक ईमेल प्राप्त हुआ। जिससे उन्हें नोकरी मिलने की उम्मीद जाग गई। इसके बाद शुभंकर नामक एक व्यक्ति की काल आई जिसने खुद को आईटीसी लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया। आरोपी ने रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस जीएसटी और सॉफ्टवेयर शुल्क के नाम पर अलग-अलग रकम की मांग की पीड़ित के अनुसार आरोपी के कहने पर रजिस्ट्रेशन उनकी माता सर्वेश कुमारी के नाम पर कराया गया इस प्रक्रिया को वैध दिखाने के लिएं आरोपी लगातार संपर्क में रहा।

पीड़ित ने 9 सितंबर 2025 से 11 अक्टूबर 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 6 लाख 48700 सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के एक खाते में जमा कराये भुगतान के बाद आरोपी ने ₹500000 का सामान भेजने का वादा किया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी ना तो पीड़ित को कोई सामान मिला और ना ही उसकी रकम वापस की गई जब आरोपी से फोन कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद हुआ तब जाकर पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai