मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। महिला से छेड़खानी करने वाला 50 हज़ार का इनामी आरोपी अवैध तमंचे सहित पुलिस ने दबोचा। जनपद मुरादाबाद के थाना नागफनी पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब रात्रि के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश नुसार चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने काफ़ी दिनों से फरार चल रहे इब्राहिम पुत्र अय्यूब को दो कारतूसों सहित अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आप को बतादें कि, अभी कुछ दिन पहले ही इब्राहिम नामक इस व्यक्ति ने एक महिला से छेड़छाड़ की थी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है जिसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। और पुलिस ने इस पर 50 हज़ार का इनाम रखा था। मगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिएं चेकिंग अभियान चलाने के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।










