24 घंटे से था लापता फैक्ट्री कर्मी, पत्नी बोली किसी से नहीं थी रंजिश
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरादाबाद। मूंढापांडे नेशनल हाईवे किनारे मिली युवक की गला रेती लाश। जनपद के मूंढापांडे क्षेत्र दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवक की लाश हाइवे मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे मिली है। युवक एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री में काम करता था। और पिछले 24 घंटे से लापता था।
नेशनल हाईवे दलपतपुर के पास रविवार सुबह राहगीरों ने एक युवक की लाश फ्लाईओवर के नीचे पड़ी देखी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौक़े पर बुला लिया। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि, युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। और यही लाश की स्थिति देख कर आशंका हुई। पुलिस ने आसपास के लोगों को जुटा कर शव की पहचान कराने की कोशिश की तो मृतक की पहचान सुमित उर्फ भूरा (35 वर्षीय) निवासी गणेश घाट थाना मूंढापांडे के रूप में हुई है।

सुमित अपनीं पत्नी शालिनी उर्फ प्रियंका के साथ पिछले कुछ समय से गांव छोड़कर मूंढापांडे में ही रहता था। वह काशीपुर रोड पर स्थित एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री एच आर अब्दुल्ला में काम करता था।










