मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। प्रभारी मंत्री ने जनपद रामपुर के विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जे०पी० राठौर ने संत शिरोमणी सर्किट हाउस में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए आवंटित बजट की गहन समीक्षा कर योजनाओं को समय से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।
रामपुर विकास प्राधिकरण की व्योमकेश परियोजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि परियोजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें शीघ्र विकसित कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सद्भावना मण्डप के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर उसे जनसामान्य के उपयोग हेतु विकसित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद में संचालित सभी बड़े विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण कराया जाए, जिससे जनसामान्य को शीघ्र लाभ मिल सके।










