जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने कार्यालय विकास खण्ड चायल का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने कार्यालय विकास खण्ड चायल का किया निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने प्राथमिकता पर जनसुवाई करने के दिए निर्देश

कौशांबी। जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने कार्यालय विकास खण्ड चायल का किया निरीक्षण। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को कार्यालय विकास खण्ड चायल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आई.जी.आर.एस. एवं जनशिकायत रजिस्टर के अवलोकन के दौरान निस्तारण आख्या व शिकायतकर्ता से वार्ता अंकित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खण्ड विकास अधिकारी एवं ए.डी.ओ. (पं0) से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जनसुवाई किया जाय तथा जनसुनवाई/आई.जी.आर.एस. में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध किया जाय। जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को आई.जी.आर.एस. में अपलोड किया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखी जाय तथा अभिलेखों का रख-रखाव भी व्यवस्थित तरीके से किया जाय।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai