फूल माला पहनाकर कांवड़ियों को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया रवाना।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सावन माह हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण और पवित्र महीना है…. धर्मराज मौर्या

कौशाम्बी। नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद वितरण कर कांवड़ियों को रवाना किया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि पवित्र सावन माह हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण महीना है जो भगवान शिव की पूजा और आराधना के लिए समर्पित है सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा और आराधना का विशेष महत्व है भक्त भगवान को जल चढ़ाते हैं और उनकी पूजा करते हैं।सावन के महीने में व्रत और उपवास का विशेष महत्व है भक्त भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं सावन के महीने में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व है भक्त गंगा नदी से जल लेकर भगवान शिव के मंदिरों में चढ़ाते हैं ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया।

इस मौके पर सभासद राहुल कुशवाहा,जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष विनय पाण्डेय,मण्डल महामंत्री विपिन यादव,समाजसेवी रमेश कुमार बउवा साहू,महामंत्री अजय शुक्ला,चंदी लाल सोनकर तथा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai