डाक्टरों ने दिया समय रहते गंभीर बीमारियों की पहचान व उपचार हेतु जागरुकता का संदेश
त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। नीम सराय मुंडेरा स्थित नारायण स्वरूप हॉस्पिटल में 21 जुलाई रविवार को हृदय एवं श्वसन रोगों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ परीक्षण कराया और दवा ली।
निःशुल्क स्वास्थ कैंप में नारायण स्वरूप के डाक्टरों की टीम ने समय रहते गंभीर बीमारियों की पहचान व उपचार हेतु जागरुकता का संदेश दिया है।प्रयागराज के मुंडेरा धूमनगंज स्थित नारायण स्वरूप मल्टी एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य हृदय एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारियों की समय रह पहचान कर उनका प्रभावी उपचार सुनिश्चित करना था।इस स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निकेश मिश्रा हृदय रोग विशेषज्ञ एवं डॉ मोहम्मद तारिक फेफड़ा विशेषज्ञ द्वारा पीड़ित मरीजों की निःशुल्क जांच, परामर्श व दवा वि किया गया। हॉस्पिटल की अनुभवी विशेषज्ञ टीम ने शिविर में आए सैकड़ों मरीजों की स्क्रीनिंग की, जिनमें से कई मामलों में ग हृदय व श्वसन संबंधी विकारों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान हो सकी।
इस शिविर का उद्देश्य सिर्फ इलाज देना नहीं, बल्कि लोगों को यह संदेश देना था कि हृदय रोग हो या श्वसन संबंधित समस्या, समय पर जांच और जागरुकता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को उनके रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें रोग से संबंधित जीवनशैली सुधार, नियमित जांच और दवा के प्रति जागरुक किया।कैंप में एस बी राय, पिंटू यादव, अनिल यादव, जमाल रसूल, राजेश पाण्डेय, मनीश अमरेन्द्र सहित हॉस्पिटल टीम की सक्रिय भागीदारी रही, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। गौरतलब हो कि नारायण स्वरूप हॉस्पिटल हमेशा से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में न केवल इलाज बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरुकता फैलाने की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
हॉस्पिटल प्रबंधन का लोगो को संदेश
“हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक समय रहते अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हो, ताकि बड़ी बीमारियों को प्रारंभिक अवस्थ ही पहचाना जा सके और इलाज सरल, सुलभ और प्रभावी बनाया जा सके।”










