करारी/कौशाम्बी। करारी पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि 18 जुलाई को थाना करारी पर वादिनी रामकली पत्नी गुलाब निवासी ग्राम सल्लहा थाना करारी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि गुलशन मेरे घर के पास आकर गाली-गलौज कर रहा था, जिसका विरोध मेरे घर वालों ने किया तो वह अपने पारिवार के सदस्यों के साथ लाठी, डंडे, सरिया व कुल्हाडी लेकर आ गया और सभी लोग जान से मारने की नीयत से मुझे व मेरे लड़कों को मारने-पीटने लगे, जिसमें मुझे व मेरे बेटे को गम्भीर चोटें आई हैं।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना करारी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. गुलशन पुत्र अमर सिंह 2. तिलकधारी पुत्र रामआसरे निवासीगण सल्लहा थाना करारी जनपद कौशाम्बी को खोजवापुर रोड़ पुलिया से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।










