चकबादशाहपुर गांव मे संगीता पटेल के आवास पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
चायल/कौशाम्बी। चायल के चकबादशाहपुर गांव में गांव की आशा संगीता पटेल के आवास पर द यूनिटी फाउंडेशन प्रयागराज के द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें फिजीशियन डा० विनीत शुक्ला, फिजिशियन डॉ० प्रमोद पटेल, आंख के डॉ० एस०पी० सिंह पटेल एवं डा. संगीता सिंह स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं सहायिका सोनी पटेल, पूजा पटेल, ममता पटेल, फार्मासिष्ट अजमेर सिंह पटेल, सतीश पटेल, आकाश पटेल द यूनिटी फाउंडेशन के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में आये हुए 250 मरीजों को देखने के बाद उन मरीजों को फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा निः शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
मुफ्त दवाई पाने के बाद मरीजों ने फाउंडेशन के सदस्यों की बहुत प्रशंसा किया। फाउंडेशन के संरक्षक मान सिंह पटेल, प्रीतम पटेल व शम्भूनाथ पटेल,अमर सिंह पटेल करन सिंह पटेल बलवन्त सिंह पटेल, भानुप्रताप पटेल, देवनारायण पटेल, मर सिंह पटेल, मंजीत पटेल सहित द यूनिटी फाउंडेशन के सदस्य गण उपस्थित रहे










