मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के जिलाअध्यक्ष विष्णु रस्तोगी ने पेपटपूरा गांव में पहुंचकर सर्राफा व्यापारियों से किया संपर्क। आज ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी ने पेपट पूरा व आसपास के सर्राफा दुकानदारों से अपनी संस्था के बारे में सारी बातें बताई और संस्था के नियमों को भी बताया और उनका पालन करने के लिए भी कहा जिसमें दुकानदारों ने संस्था की तारीफ की और उनके नियमों का पालन करने का आश्वासन भी दिया।
उसके बाद जिला अध्यक्ष ने 21 दिसंबर को अधिवेशन में चलने का आग्रह किया जिसमें राजीव रस्तोगी व मोहित रस्तोगी ने संस्था की बहुत तारीफ की और अन्य दुकानदारों से भी संस्था के बारे में बात हुई जिसमें जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी के साथ संगठन के पदाधिकारी संगठन मंत्रीरूपक रस्तोगी कोषाध्यक्ष विशाल रस्तोगी और अन्य सदस्यों के साथ मीडिया प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा भी साथ रहे।










