मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा किया गया बीट बुक का निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस कर्मियों की बीट बुक (Beat Book) एवं बीट संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखने, महिला सुरक्षा के प्रति जागरुकता कार्यक्रम संचालित करने एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर जनसंपर्क बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
बीट बुक के उत्तम संधारण, बीट से संबंधित पूर्ण, सटीक एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध रखने तथा बीट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य हेतु निम्न पुलिस कर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महिला मुख्य आरक्षी रीना शर्मा, थाना गंज
मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, थाना पटवाई
महिला आरक्षी ऊषा भारती, थाना भोट
महिला आरक्षी गायत्री, थाना सैफनी
आरक्षी पप्पू, थाना मिलक
आरक्षी ललित कुमार, थाना शहजादनगर
आरक्षी अखिल नैन, थाना बिलासपुर
आरक्षी नीरज कुमार, थाना स्वार
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान पुलिस कर्मियों के श्रेष्ठ कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, लगन, तथा बीट प्रबंधन में उनकी दक्षता का प्रतीक है।










