रामपुर बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ने दिया डीएम एसपी को ज्ञापन सौपा।

रामपुर बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ने दिया डीएम एसपी को ज्ञापन सौपा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। रामपुर बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ने दिया डीएम एसपी को ज्ञापन सौपा।  हाई कोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

अधिवक्ताओं ने मांग की कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की जाए, जिससे वादकारियों को शीघ्र और सस्ता न्याय मिल सके। इसके अलावा, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और शस्त्र लाइसेंस देने की मांग भी की गई।

सतनाम सिंह मट्टू ने कहा कि अगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच नहीं बन सकती, तो बेहतर होगा कि उत्तर प्रदेश को दो हिस्सों में बांट दिया जाए, ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के वादकारियों और वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट तक जाने में भारी समय और धन की बर्बादी होती है।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे। उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बंद का आह्वान किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai