मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर पुलिस लाइन में होम्योपैथिक का लगाया गया कैंप में देखें गए मरीज। पुलिस लाइन में होम्योपैथिक कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने अपने परिवार के साथ भाग लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। होम्योपैथिक स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारी भी कैंप में मौजूद थे।
इस कैंप का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि यह कैंप पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वे आगे भी इस तरह के कैंप आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने हाल ही में सिविल लाइन थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया था, जिसमें उन्होंने थाने के कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात और आवासों की साफ-सफाई व रखरखाव का जायजा लिया था।










