पूर्व महापौर ने विवाहित जोड़ों को दी शुभकामनाएं।

पूर्व महापौर ने विवाहित जोड़ों को दी शुभकामनाएं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहू एकता मंच द्वारा आयोजित 15 वें निःशुल्क सर्वसमाज सामूहिक विवाह समारोह में हुईं सम्मिलित

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। पूर्व महापौर ने विवाहित जोड़ों को दी शुभकामनाएं। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने रविवार को के.पी. कॉलेज मैदान में साहू एकता मंच द्वारा आयोजित 15 वें निःशुल्क सर्वसमाज सामूहिक विवाह महायज्ञ में सम्मिलित हुईं। उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह में वैवाहिक बंधन में बंधे सभी वर-वधुओं को मंगलमय जीवन हेतु अनंत शुभकामनाएं व बधाई दी। सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक है। बल्कि सेवा, सहयोग और सनातन मूल्यों की सजीव अभिव्यक्ति भी है।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद साहू, महासचिव शंकर लाल साहू, कोषाध्यक्ष राम लोचन साहू एवं समाज के प्रतिष्ठित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai