डीएम साहब रोजगार के लिए मिले पैसे को भाई-बहन ने कर लिया गबन, शिकायत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाई बहन की जोड़ी पर भ्रष्टाचार का लगा गंभीर आरोप, जांच के आदेश

 

कौशाम्बी। जहां एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में रोजगार को बढ़ाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। लोगों को अधिक से अधिक स्वरोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। लेकिन वहीं कौशाम्बी जिले में भाई-बहन की जोड़ी, सरकार की इस योजना को अपनी कमाई का जरिया बनाकर कुंडली मारकर बैठ गई है।मामले में पीड़ित युवक ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में जांच कर कार्यवाही के आदेश दे दिए गए हैं

।मामले में जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए पीड़ित मंझनपुर तहसील क्षेत्र के टेंनशाह आलमबाद निवासी पुष्पेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि वह पढ़ा लिखा बेरोजगार युवक है। उसने उद्योग केंद्र में लोन लेने के लिए आवेदन किया था।उद्योग केंद्र में तैनात लिपिक संदीप कुमार ने मुझे बताया कि उनकी बहन बड़ौदा ग्रामीण बैंक टेवा में बैंक मैनेजर हैं जो कि दरवाजा जंगला कारखाना हेतु लोन कर देंगी। प्रार्थी का 10 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत हो गया जिसमें से तीन लाख 60 हजार रुपए सीसी का पैसा प्रार्थी को दिया गया लेकिन एक बोगस फॉर्म के द्वारा तैनात लिपिक संदीप कुमार द्वारा मिली भगत करके 5.40 लाख रुपए ले लिया गया। मैं जब संदीप से कहता हूं कि मेरा सामान दिला दो तो वह उल्टा मुझे ही फसाने की धमकी दे रहे हैं यही नहीं संदीप उनकी बहन व उनके बहन के पति जो कि जो जिला अस्पताल में किसी पद में तैनात हैं। मेरे घर टेनशाह आलमबाद में पहुंच कर बुरी तरह से धमकी दिए कि यदि तुम कहीं शिकायत करोगे तो तुम्हें मैं फर्जी मुकदमें फंसा दूंगी।यही नहीं बैंक के द्वारा लगभग 30 से 35 लोन किए गए हैं जिसमें लगभग 20 लोन अकेले देवरा गांव में किए गए हैं। इस गांव में एक भी लोन लेने वाले व्यक्ति द्वारा यूनिट की स्थापना नहीं की गई है।

यह दोनों भाई-बहन मिलकर जिले में एक रैकेट चला कर लोगों का लोन कर कर पैसा वसूली कर रहे हैं जिससे सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना जिससे हजारों लाखों लोगों को रोजगार मिल सकता है उसे पर पलीता लग गया है। पूर्व में मेरे द्वारा शिकायत सीएम पोर्टल पर किया गया था जिसके बाद लगातार जिले के बड़े-बड़े लोगों को माफिया के द्वारा मुझे धमकी मिल रही है यदि मेरी हत्या हो जाती है या मेरे साथ कोई दुर्घटना होती है तो उसके लिए संदीप कुमार और उनकी बहन मैनेजर बड़ौदा ग्रामीण बैंक व उनके पति जो जिला अस्पताल में तैनात है जिम्मेदार होंगे।भ्रष्टाचार के इतने गंभीर आरोपों को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी जिला उद्योग अधिकारी को मामले की जांच कर करा कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai