आज के बच्चे कल बनेंगे देश का भविष्य- धर्मराज मौर्य।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी।   विधानसभा चायल के छत्रपति साहू जी इण्टर कालेज फरीदपुर चकताजपुर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शामिल होकर बच्चों को संबोधित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

छत्रपति साहू जी इण्टर कॉलेज फरीदपुर चकताजपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शामिल होकर उपस्थित बच्चों को बताया कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक और सह पाठ्यचर्या में उपलब्धियों को सम्मान देना है व छात्रों में प्रति स्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना छात्रों को अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने के लिए प्रेरित करना छात्रों के मनोबल को बढ़ावा देना छात्रों को नए उत्साह और प्रेरणा की अनुभूति कराना छात्रों की रुचियों और प्रगति का लेखा-जोखा लेना सांस्कृतिक गतिविधियों क्षेत्रीय प्रथाओं और समाज के विभिन्न पहलुओं को शामिल करना छात्रों को अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का अवसर देना है ऐसी तमाम बातों को बच्चों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जी ने बताया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भोलेशंकर कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य योगेश साहू,मण्डल अध्यक्ष रामप्रकाश पटेल,आदि लोग उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai