त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। एक सोंच फाउंडेशन ने विंटर डोनेशन अभियान का दसवा साल पूरा, जरुरत मंदो को बाँटे गर्म कपड़े एवं मोज़े, जूते, कम्बल। सामाजिक संस्था “एक सोंच फाउंडेशन”के संस्थापक सैयद मोहम्मद अब्बास हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व मेंबीती रात टीम के साथियों ने शहर के दरगाह हजरत अब्बास दरियाबाद, नुरुल्ला रोड, मुस्तफा कम्पलेक्स, प्रयागराज रेलवे स्टेशन, चर्च सिविल लाइन, हनुमान मंदिर, बस अड्डा, मेडिकल कालेज, संगम क्षेत्र आदि सहित दर्जनों स्थानों पर खुले आसमान में सो रहे लोंगो को गर्म कपड़े, मोज़े, जूते, स्वेटर, जैकेट, कम्बल आदि सामग्री वितरित किया।
संस्था के संस्थापक सैयद अब्बास हुसैन के अनुसार स्थापना के दस वर्ष पूरे हो चुके हैं। हर वर्ष की भांति इस साल भी जरुरत मंदो की मदद जारी है। यह संस्था उन्होंने अपने छात्र जीवन में सहपाथियों के साथ मिलकर बनाई थी। आज वकालत के पेशे में आने के बाद सामाजिक सहयोग की भावना से काम जारी है।
सहयोग करने वालों में प्रमुख रुप से सर्व श्री बसर एजाज , करन मौर्य, मो हमद, अली अब्बास, फराजखान, शिवेंद्र त्रिपाठी, आदर्श जायसवाल, नासिर हुसैन, अलोक त्रिपाठी, शहीद अंसारी, अरश अंसारी, अफजल अंसारी, सैफ सिद्दीकी, अहमद नवाज़,खुर्रम अली, अहद अंसारी, आरिफ हसन, कबीर हसन, सैफ अरशद आदि रहे।










