त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। सपा ने मनाया महाराजा बिजली पासी काजन्मदिन। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जार्जटाउन में आज महाराजा बिजली पासी का जन्मदिन मनाया गया। बिजली पासी 12वीं सदी के वीर शासक थे। जिन्होंने अवध उत्तरप्रदेश मेस्वतंत्र शासन की स्थापना की थी। इनका जन्म 1148में हुआ था। 1194में गांजर के युद्ध में वीरगति प्राप्त की थी। उनके बनाये किले बिजनौर, नाटवा, माती किला प्रमुख हैं।
इस मौके पर एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, आर. एन यादव, राजू पासी, मृत्युंजय पाण्डेय, जगदीश यादव, संगीता पटेल, शांति प्रकाश पटेल, कुलदीप यादव, महेन्द्र निषाद, महेन्द्र सरोज, प्रदीप निषाद, राम अवध पाल, नाटे चौधरी, सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।










