ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट
बलिया। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शहर के अग्रवाल धर्मशाला में काला दिवस मनाया गया।
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि अंग्रेज जब हम पर जुल्म करते थे तो हमें लगता था कि हम गुलाम हैं लेकिन आजाद देश में 50 साल पहले सत्ता के लोलुप लोंगो द्वारा सरकार को बचाने के लिए जबरन इस देश पर आपातकाल थोपा गया।
वही शिवसेना नेता संजय रावत द्वारा आपातकाल को लेकर शिवसेना और आरएसएस को लेकर दिए बयान पर कहा कि जैसे आरएसएस और एबीबीपी जैसे संगठनों पर बैन लगा था उसी तरीके से बजरंग दल और शिवसेना पर भी बैन लगा था। शिवसेना भी उसे समय जनसंघ और आरएसएस के साथ थी। आज शिवसेना के वंशज उन्हीं लोगों के पाले में खड़े हैं जो देश को तोड़ने की कोई कोशिश नहीं छोड़ते। यह वह लोग हैं जो समय-समय पर देश में सेना की आलोचना भी करते हैं।
वही मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयाल ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष में इतिहास रचने को लेकर कहा कि भारत की सुनीता विलियम्स हो या बात राकेश शर्मा जी की। भारत का कोई भी बेटा जब अंतरिक्ष में जाता है और शोध करता है तो गर्व होता है। एक समय था जब हम इंजन के लिए अमेरिका के सामने हाथ फैलाते थे, लेकिन आज भारत में क्रायोनिक इंजन बना लिया। भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। भारत अपने उपग्रह छोड़ रहा है चंद्रयान लैंडिंग कर रहा है। शुभांशु शुक्ला लखनऊ के हैं। जब पूरा देश गौरवान्वित होगा तो उत्तर प्रदेश भी गौरवान्वित होगा और आज पूरा उत्तर प्रदेश गर्व कर रहा है।










