मुरादाबाद में गोली मारकर युवक की हत्या, भड़के परिजनों ने हाईवे किया जाम, कई थानों की पुलिस तैनात।

मुरादाबाद में गोली मारकर युवक की हत्या, भड़के परिजनों ने हाईवे किया जाम, कई थानों की पुलिस तैनात।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

मुरादाबाद। मुरादाबाद में गोली मारकर युवक की हत्या, भड़के परिजनों ने हाईवे किया जाम, कई थानों की पुलिस तैनात। जनपद के मझोला लाइनपार रामेश्वर कॉलोनी निवासी सोमवार देर शाम प्रिंस चौहान की चिड़िया टोला क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई, वारदात होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हत्या के पीछे आपसी विवाद सामने आ रहा है, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

हत्या की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठे परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई देर तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

इधर, तनाव बढ़ता देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारी भी घटनास्थल पर जुट गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वारदात में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मौके पर फोरेंसिक टीम ने सैंपल जुटाए हैं। पुलिस आपसी रंजिश और पुराने विवाद समेत कई एंगल पर जांच कर रही है। बताया जा रहा हैं मृतक प्रिंस चौहान के खिलाफ़ पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai