ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन ने विभिन्न मानगो को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन।

ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन ने विभिन्न मानगो को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन ने विभिन्न मानगो को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन। उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज जिला मुख्यालय प्रयागराज मे ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अपनी विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मागों को लेकर धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित मांगपत्र प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से ग्राम रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किए जाने, सम्मानजनक मानदेय वृद्धि किए जाने, प्रत्येक माह समय से मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने हेतु पृथक बजट व्यवस्था किए जाने, दिनांक 04 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों के हित में की गई घोषणाओं को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने तथा मनरेगा योजना के बदलते स्वरूप में लागू होने जा रही वी.वी.जी. रामजी योजना में ग्राम रोजगार सेवकों की भूमिका को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाए जाने की मांग की गई।

संघ के जिलाध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक विगत 19 वर्षों से ग्रामीण विकास एवं मनरेगा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें पर्याप्त मानदेय, सामाजिक सुरक्षा एवं सेवा संबंधी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना आवश्यक है।

जनपद में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवकों ने सहभागिता करते हुए सरकार से अपनी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है. तो आगामी 01 जुलाई 2026 को लखनऊ में वी.वी.जी. रामजी योजना के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवक विधानसभा एकत्र होकर विशाल प्रदर्शन करेंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदार शासन एवं प्रशासन की होगी।

ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की। कि प्रदेश सरकार ग्राम रोजगार सेवकों के योगदान को ध्यान में रखते हुए उनकी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मव निर्णय लेगी।

इस अवसर पर श्याम सूरत पाण्डेय, राकेश पटेल, विजय चन्द्र विश्वकर्मा, सुनील तिवारी, हरिओम प्रकाश अशोक सिंह, फूल सागर यादव, सुमन सरोज, मान सिंह, अनिल पाण्डेय, संगम लाल यादव, रामलाल रत्नाकर, रोहित सिंह, विनय कुमार, संदीप सिंह, तारा पटेल, अरविन्द यादव, राजीव कुमार, विष्णु स्वर्णकार, नुरूद्दीन, अजय कुमा चिंतामणि शर्मा, वीरेन्द्र गौतम, सुनील कुमार, पंकज सिंह, लक्ष्मी शंकर, रवीन्द्र कुमार, महेन्द्र यादव, सचिन कुमार सहित सैकड़ो रोजगार सेवक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai