एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए निर्देश।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने थाना मोहब्बतपुर पइंसा का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए निर्देश। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा देर रात थाना मोहब्बतपुर पइंसा का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना व्यवस्था एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

साथ ही पुलिस कर्मियों को अनुशासन एवं तत्परता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने, जनसुनवाई में संवेदनशीलता बरतने तथा फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध एवं अपराधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai