सेंट सारंग कान्वेंट स्कूल सैय्यद सरावां के 4th स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, बच्चो ने जीता दिल।

सेंट सारंग कान्वेंट स्कूल सैय्यद सरावां के 4th स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, बच्चो ने जीता दिल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य अतिथि कर्नल ताहिर मुस्तफा व विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मोहम्मद मुशाहिद रिजवी रहें

 

सैय्यद सरावां/कौशांबी। सेंट सारंग कान्वेंट स्कूल सैय्यद सरावां के 4th स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, बच्चो ने जीता दिल। 24 नवंबर सोमवार को सेंट सारंग कान्वेंट स्कूल सैय्यद सरावां कौशाम्बी के 4th स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल ताहिर मुस्तफा रजिस्ट्रार जामिया हमदर्द नई दिल्ली और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर मोहम्मद मुशाहिद रिजवी जामिया मिल्लिया इस्लामी नई दिल्ली का आगमन हुआ है। कार्यक्रम में जामिया अरफिया और स्कूल के चेयरमैन शेख अबू सईद ने आए अतिथियों का बुके देकर और साल ओढ़ाकर सम्मानित किया और अंत में चेयरमैन के बेटे हुसैन सईद ने सभी अतिथियों, टीचर्स स्टॉफ और पेरेंट्स का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि कर्नल ताहिर मुस्तफा ने कहा कि ये सभी बच्चों का हक है कि उन्हें अच्छे संदेश मिले, जिसमें स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य पाठ्येतर गतिविधियों में भी हिस्सा लेना ज़रूरी है, ताकि वे सर्वांगीण विकास कर सकें। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और बच्चों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और एक-दूसरे का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मोहम्मद मुशाहिद रिजवी ने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण बहुत ज़रूरी है।आपस में मिलजुलकर और सम्मान से रहें। उन्होंने बच्चों को आपस में मिलजुलकर और एक-दूसरे का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। अंत में उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति से देश प्रेम की अलख जगाई। बच्चों ने नाटक भी प्रस्तुत किए। संस्थापक अबू सईद ने कहा कि इस विद्यालय ने समाज के बच्चों को शिक्षित बनाने और एक अच्छा माहौल देकर भविष्य उज्ज्वल बनाने का काम किया है। डॉ सैय्यद सईद अहमद ने कहा कि समाज शिक्षित होगा तो जीवन भी खुशहाल होगा। बच्चे ऊंचे पायदान पर पहुंच कर समाज, परिवार का शहर का नाम रोशन करेंगे। बच्चे देश का भविष्य है आज बच्चों ने ऐसा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया है जो समाज को नई दिशा देने का काम करेगा।

4th स्थापना दिवस पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में वृक्ष संरक्षण, वृक्षारोपण, प्रदूषण मुक्ति आदि कई संदेश दिए गए हैं। सेंट सारंग कान्वेंट स्कूल के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ कई महत्वपूर्ण संदेश समाज को देना था। रंगारंग कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा, वृक्षारोपण का महत्व और हरित ग्रह के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्सवपूर्ण और प्रेरक था। बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से देश की सांस्कृतिक गतिविधियों और विविधता में एकता को बड़े सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया है। बच्चो द्वारा नुक्कण नाटक के जरिए सामाजिक सुधार और समाज में फैली बुराइयों के बारे में, मोबाइल के नुकसान, सेल्फी से होने वाले नुकसान के बारे बताया गया और समझाया गया।

इस दौरान संस्थापक हजरत शेख अबू सईद उर्फ अबू मियां, प्रबंधक शाजिद सईदी, डॉ सैय्यद सईद अहमद, कार्यवाहक प्रिंसिपल- नेहा इस्लाम, टीचर्स में उरुस खानम, सानीज़हरा, आफ़रीन, सदफ़, संगीता, चाँदनी, आयशा, कुलसुम, तनु जायसवाल और समाजसेवी शंभू लाल केसरवानी, गोपाल केसरवानी सहित तमाम पेरेंट्स और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai