मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर शहर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी ने उप निरीक्षकों के साथ की बैठक। शहर कोतवाली में उप निरीक्षकों की बैठक की गई जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली में सभी विवेचकों एवं थाना प्रभारी का अर्दली रूम आयोजित किया गया।
बैठक में थाने पर लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना–पत्रों एवं आईजीआरएस प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इनके समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।










