रामपुर जिला सरकारी अस्पताल में गणतंत्र दिवस पर भव्य ध्वजारोहण बीसी सक्सेना द्वारा समारोह।

रामपुर जिला सरकारी अस्पताल में गणतंत्र दिवस पर भव्य ध्वजारोहण बीसी सक्सेना द्वारा समारोह।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

रामपुर। रामपुर जिला सरकारी अस्पताल में गणतंत्र दिवस पर भव्य ध्वजारोहण बीसी सक्सेना द्वारा समारोह। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रामपुर जिला सरकारी अस्पताल परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. बीसी सक्सेना एवं डॉ. कर कमलों द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारी केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों को संवेदनशीलता, सेवा भाव और सम्मान के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सभी स्टाफ से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें, ताकि सरकारी अस्पताल की सेवाओं पर जनता का विश्वास और मजबूत हो।

इस अवसर पर अस्पताल के सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने देश सेवा और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai