त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। माघ मेला 2026 के अंतर्गत श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज द्वारा भव्य ध्वजारोहण एवं अग्रवाल युवा महिला मंडल का गठन। माघ मेला 2026 के अंतर्गत श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज द्वारा 26 जनवरी 2026, सोमवार को सेक्टर–7, संकट मोचन उत्तरी मार्ग, अरैल, प्रयागराज में भव्य ध्वजारोहण समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
ध्वजारोहण के उपरांत समाज की नई शाखा “अग्रवाल युवा महिला मंडल” का विधिवत गठन किया गया। नवगठित मंडल में संरक्षक के रूप में पारुल अग्रवाल एवं रीनू मित्तल, अध्यक्ष सारिका अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकांक्षा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल एवं प्रियंका अग्रवाल, महासचिव डॉ. कीर्ति अग्रवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, संयुक्त सचिव श्रुति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता तथा सचिव येशा गोयल सहित कुल 12 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि “श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज सदैव राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता का प्रतीक रहा है। युवा महिला मंडल का गठन समाज को नई ऊर्जा देगा तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगा।”
विशिष्ट अतिथि डॉ. बी.बी. अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “समाज की प्रगति में महिलाओं और युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे संगठित प्रयास समाज को सेवा, संस्कार और सहयोग की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
कार्यक्रम में अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, महामंत्री वैभव गोयल, कोषाध्यक्ष अंशु अग्रवाल, उपाध्यक्ष तुषार गुप्ता एवं सौरभ अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही समाज के सक्रिय युवा सदस्य राहुल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष गोयल, महामंत्री अभिषेक मित्तल तथा कैंप संयोजक हरीश चन्द्र अग्रवाल ने भी नवगठित महिला मंडल को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने सहभागिता कर समाज की एकजुटता और सौहार्द को और मजबूत किया।










