कोसी मंदिर उत्सव प्लेस पर साध्वी स्वाति भारती की कथा का भव्य शुभारंभ, दीप प्रज्वलन व भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर।

कोसी मंदिर उत्सव प्लेस पर साध्वी स्वाति भारती की कथा का भव्य शुभारंभ, दीप प्रज्वलन व भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी पंडित अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। कोसी मंदिर उत्सव प्लेस पर साध्वी स्वाति भारती की कथा का भव्य शुभारंभ, दीप प्रज्वलन व भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर। दिव्या ज्योति जागृती संस्थान की ओर से निकट कोसी मंदिर स्थित उत्सव प्लेस पर प्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी स्वामी भारती की पावन कथा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, आस्था और भव्यता के साथ किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ अवसर पर धार्मिक वातावरण देखते ही बन रहा था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुस्तकालय राजा लाइब्रेरी के निदेशक पुष्कर जी द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। उनके साथ उपस्थित यजमानों ने भी दीप प्रज्वलन कर कथा आयोजन की मंगलकामना की। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया। कथा से पूर्व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भक्ति संगीत और कीर्तन के माध्यम से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। इसके उपरांत साध्वी स्वामी भारती ने अपने ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों से धर्म, सत्य, सेवा और संस्कारों का महत्व समझाया।

कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों के अनुसार यह कथा आयोजन कई दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। स्थानीय नागरिकों एवं धर्मप्रेमियों ने इस धार्मिक आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धार्मिक चेतना को बल मिलता है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai