मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर, में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ। कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या – 19/सी०ई०ओ०-4-35/4-2025 दिनांक: 03 जनवरी, 2026 एवं कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी, रामपुर के पत्र संख्या : 13/नि०/2025 दिनांक : 04 जनवरी, 2026 के अनुपालन में *राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में आज दिनांक 06.01.2026 को मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सभी पात्र निर्वाचकों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के लिए दिनांक 06.01.2026 से प्रारम्भ होने वाले मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का उद्घाटन उप जिला निर्वाचन अधिकारी सन्दीप वर्मा (ए०डी०एम० वित्त एवं राजस्व), कुमार गौरव (उप जिलाधिकारी, सदर, रामपुर), के०के० चौरसिया (तहसीलदार, सदर, रामपुर) एवं प्रो० (डॉ०) जागृति मदान धींगड़ा (प्राचार्य, राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर) तथा प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, बी०एल०ओ० तथा निर्वाचन कार्य से सम्बंधित अन्य समस्त कर्मचारियों को सभी पात्र निर्वाचकों के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के निर्देश दिए। उप जिला अधिकारी, सदर ने मतदाता रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक फ़ॉर्म 6, फ़ॉर्म 6 (A), फ़ॉर्म 8 तथा अन्य सम्बंधित प्रपत्रों को भरने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिये। अन्त में उपस्थित सामान्य जन द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने मतदाता रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से सम्बंधित शंकाओं के समाधान भी प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी सन्तोष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अजय कुमार, बी०एल०ओ०; महाविद्यालय की मुख्य शास्ता प्रो० (डॉ०) मीनाक्षी गुप्ता, प्रो० (डॉ०) अरुण कुमार, प्रो० (डॉ०) बेबी तबस्सुम, प्रो० (डॉ०) जहाँगीर अहमद खान, डॉ० कुसुम लता, डॉ० आलोक गुप्ता, डॉ० मुजाहिद अली, डॉ० रेनू, डॉ० ज़ेबी नाज़, डॉ० राजीव पाल, डॉ० राज कुमार, मो० नासिर, डॉ० अमज़द खान, डॉ० अख़्तर हुसैन, डॉ० शाहिदा परवीन, डॉ० खुशबू, डॉ० सतीश चन्द्र, डॉ० सोमेन्द्र सिंह, डॉ० नेहा नागपाल आदि समस्त प्राध्यापक एवं कार्यालय अधीक्षक डॉ० उमंग अग्रवाल तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ० नरेश कुमार, डॉ० घनश्याम सरोज, डॉ० प्रमोद कुमार एवं एन० सी० सी० अधिकारी डॉ० बिजेन्द्र सिंह ने किया तथा संचालन रोवर प्रभारी डॉ० राजेश कुमार एवं धन्यवाद-ज्ञापन महाविद्यालय के समारोहक प्रो० (डॉ०) सैयद मोहम्मद अरशद रिज़वी ने किया।










