मंडल प्रभारी पंडित अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर पुलिस में ‘तेजस्विनी’ पत्रिका का हुआ विमोचन। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा साथ में है अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने आज एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान ‘तेजस्विनी’ पत्रिका का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रिका के प्रकाशन को समाज में सकारात्मक सोच, महिला सशक्तिकरण एवं रचनात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने वाला बताया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तेजस्विनी जैसी पत्रिकाएं सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक मूल्यों और महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने पत्रिका से जुड़े संपादक मंडल एवं सहयोगियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि यह पत्रिका समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी। विमोचन कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, पत्रिका से जुड़े लेखक, पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसके निरंतर प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त की।










