त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल। जनपद के चौफटका पुल के पास तेज रफ्तार कार संख्या DL2C AT 4369 ने कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
घायलों में प्रयागराज निवासी लप्पू अग्रहरि शामिल हैं, जिनका इलाज काल्विन हॉस्पिटल में चल रहा है। एक महिला भी घायल हुई है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, जिन्हें स्थानीय लोगों ने अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया।










