UP में डबल इंजन के बाद सिंगल इंजन की सरकार, SP के नए पोस्टर से राजनीतिक हलचल हुई तेज।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इस होर्डिंग में एक Train बनी हुई है जिस Train ट्रेन को चलाने वाले ड्राइवर के रूप में अखिलेश यादव का कार्टून बना हुआ है, इस ट्रेन पर समाजवादी पार्टी एक इंजन मजबूत इंजन लिखा हुआ है

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। UP में डबल इंजन के बाद सिंगल इंजन की सरकार, SP के नए पोस्टर से political राजनीतिक हलचल हुई तेज। UP में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल रंग लेने लगा है। इसी के साथ राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा पोस्टर और होर्डिंग वार भी शुरू हो गया है. साल 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए नेता पोस्टर और होर्डिंग के जरिए अपने नेताओं के सामने नंबर बढ़ाने में लगे हैं।

UP में डबल इंजन के बाद सिंगल इंजन की सरकार, SP के नए पोस्टर से राजनीतिक हलचल हुई तेज।
समाजवादी पार्टी के नए पोस्टर से राजनीतिक हलचल हुई तेज

 

दरअसल संगम नगरी प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के नेता तारिक सईद अज्जू ने कानपुर हाईवे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के नजदीक एक होर्डिंग लगवाई है। इस होर्डिंग में बीजेपी की डबल इंजन सरकार को चुनौती देते हुए अखिलेश यादव को सिंगल इंजन और सुपर इंजन की सरकार बताया गया है। पोस्टर में सबसे ऊपर सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तस्वीर है।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ खुद होर्डिंग लगाने वाले नेता तारिक सईद अज्जू ने अपनी तस्वीर लगा रखी है। होर्डिंग के जरिए यह संदेश दिया गया है कि “फिर से चलेगी समृद्धि की बाजार जब 2027 में आएगी पीडीए सरकार”। हालांकि इस होर्डिंग में पीडीए की अखिलेश यादव की परिभाषा को नकारते हुए एक नई परिभाषा समाजवादी पार्टी नेता ने दी है। सपा नेता तारिक सईद अज्जू ने पीडीए की नई परिभाषा में प्रगतिशील, दूरदर्शी और अमन पसंद बताया है।

Political राजनीतिक हलकों में चर्चा का सबक बना है होर्डिंग

होर्डिंग में एक ट्रेन बनी हुई है जिस Train ट्रेन को चलाने वाले ड्राइवर के रूप में अखिलेश यादव का कार्टून बना हुआ है। इस ट्रेन पर समाजवादी पार्टी एक इंजन मजबूत इंजन लिखा हुआ है। फिलहाल यह होर्डिंग Political राजनीतिक हलकों में चर्चा का सबक बना हुआ है। दूसरे दलों से ज्यादा समाजवादी पार्टी में ही इस होर्डिंग को लेकर हलचल मची हुई है।

मंडी में आढ़त के बड़े कारोबारी हैं तारिक सईद अज्जू

बता दें कि सपा नेता तारिक सईद अज्जू मुंडेरा मंडी में आढ़त के बड़े कारोबारी हैं। इसके साथ ही वह 261 शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट के दौड़ में भी शामिल हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai