देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
भोपाल, मध्य प्रदेश। आयुष विभाग की नवीन वेबसाइट विभागीय पारदर्शिता, दक्षता और सेवा वितरण को सुदृढ़ करेगी। आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने मंगलवार को भोपाल निवास स्थित कार्यालय में आयुष विभाग की नवीन वेबसाइट का शुभारम्भ कर कहा कि नई वेबसाइट विकसित होने से विभागीय सेवाओं को तेज गति मिलेगी। साथ ही विभागीय गतिविधियों एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक सुलभ एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध होगी।
आयुष मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद, भारतीय ज्ञान परम्परा से जुड़ा विषय है। आयुर्वेद पुनः विश्वमंच पर स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से व्यापक रूप से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट आयुष विभाग की पारदर्शिता, दक्षता और सेवा वितरण को और अधिक सुदृढ़ करेगी। एमपीएसईडीसी द्वारा विकसित यह वेबसाइट, भारत सरकार की वेबसाइट गाइडलाइन और मानकों के अनुरूप विकसित की गई है।










