बाटोगे तो काटोगे नारे का अनुसरण ही सनातनियों के भविष्य की सुरक्षा की गारंटी- वेद प्रकाश सत्यार्थी।

बाटोगे तो काटोगे नारे का अनुसरण ही सनातनियों के भविष्य की सुरक्षा की गारंटी- वेद प्रकाश सत्यार्थी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फकीराबाद घटना के पीड़ितों से मिला हिंदू रक्षा समिति का प्रतिनिधिमंडल, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

कौशाम्बी। बाटोगे तो काटोगे नारे का अनुसरण ही सनातनियों के भविष्य की सुरक्षा की गारंटी- वेद प्रकाश सत्यार्थी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद गांव में हाल ही में हुई हिंसक घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। आरोप है कि धर्म विशेष के कुछ लोगों ने स्थानीय युवक नीरज यादव पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों में नाराजगी है और दोबारा अशांति फैलने का डर बना हुआ है।

गुरुवार को हिंदू रक्षा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल फकीराबाद पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाया

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश सत्यार्थी ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा “काटोगे तो बाटोगे” जैसी नीतियों के माध्यम से समाज में न्याय और संतुलन की बात की है, परंतु आज जो हो रहा है, वह समाज में विभाजन और हिंदू समुदाय के लिए खतरे का संकेत देता है। सत्यार्थी ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों पर अब तक कठोर कार्रवाई न होना यह दर्शाता है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को नहीं समझा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह दबंग फिर से कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। संगठन ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इस मौके पर भुवनेश्वर तिवारी, अंकित दिवाकर, वीरेंद्र दिवाकर, विकाश अग्रहरि, गेंद लाल निषाद, राज चौरसिया, आशीष लाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से शांति बनाए रखने और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai